उत्तरकाशी के धरासू और अल्मोड़ा के कालीमठ के जंगलों में लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार

उत्तरकाशी के धरासू और अल्मोड़ा के कालीमठ के जंगलों में लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Pride of Devbhoomi
Highlights
  • उत्तरकाशी के धरासू के जंगल में लगी भीषण आग
  • आग लगने से आसमान में उठा धुएं का गुबार

 उत्तरकाशी। रविवार को उत्तरकाशी वन प्रभाग के धरासू रेंज में पनोथ गांव के ठीक सामने धरासू रेंज के जंगल और अल्मोड़ा जिले में ताकुला-अल्मोड़ा मोटरमार्ग पर कालीमठ के समीप जंगल में आग लग गई।

इस कारण आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दिया। धरासू रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जेएस गंगाड़ी का कहना है कि वर्षा व बर्फबारी नहीं होने के कारण जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ रही हैं।

हालांकि पनोथ गांव के सामने वन क्षेत्र में आग लगने की सूचना नहीं है, ऐसा है तो वहां पर टीम भेजी जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता द्वारिका प्रसाद सेमवाल का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण वर्षा व बर्फबारी के समय में परिवर्तन होने चलते जंगल आग की चपेट में आ रहे हैं। अल्मोड़ा के कालीमठ में जंगल में लगी आग पर फायर टीम ने काबू पाया है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment