उत्तरकाशी के सट्टा गांव में दो मकानों में लगी आग, बुजुर्ग के जिंदा जलने की आशंका

उत्तरकाशी के मोरी तहसील के सट्टा गांव में दो आवासीय मकानों में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 68 वर्षीय बुजुर्ग के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग उन्हें लापता बता रहा है। आग लगने का कारण अज्ञात है। घटना में खाद्य सामग्री, कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए। दूरसंचार की कमी के कारण सूचना देरी से पहुंची।

Pride of Devbhoomi
Highlights
  • सट्टा गांव में दो आवासीय मकानों में आग लगी।
  • 68 वर्षीय बुजुर्ग के जिंदा जलने की आशंका।
  • दूरसंचार की कमी से सूचना पहुंचने में देरी।

 (उत्तरकाशी):  उत्तरकाशी जनपद की मोरी तहसील के फतेह पर्वत क्षेत्र के सट्टा गांव में सोमवार को दो आवासीय मकानों में भीषण आग लग गई। अग्निकांड में 68 वर्षीय बुजुर्ग के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग बुजुर्ग को लापता बता रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निकांड से खाद्य सामग्री, बिस्तर, कपड़े और बर्तन आदि जल गए।

सोमवार शाम करीब पांच बजे ग्राम प्रधान बिरेंद्र, प्रमीना देवी और अन्य के आवासीय मकान में अचानक आग भड़क उठी। दो मकानों को चपेट में ले लिया। इनमें रह रहे परिवारों ने भागकर जान बचाई।

गांव में दूरसंचार की व्यवस्था नहीं होने से इसकी सूचना प्रशासन तक देरी से पहुंची। गोविंद नेशनल पार्क और पशु विहार के वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आवासीय भवन पूरी तरह जल चुके थे।

अन्य दो भवनों को भी क्षति पहुंची है। मोरी से एसडीआरएफ, पुलिस, फायर व राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। गांव पहुंचे पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने अग्निकांड पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

गोविंद पशु विहार की सांकरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि वन कर्मियों से मिली जानकारी अनुसार अग्निकांड में 68 वर्षीय आशमु पुत्र नंदा लाल के जलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आपदा कंट्रोल रूप ने बुजुर्ग के लापता होने की जानकारी दी है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment