उत्तराखंड में स्कूल से कक्षा 6 के छात्र को उठा ले गया भालू, मची चीख-पुकार

सोमवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में एक भालू कक्षा 6 के छात्र को स्कूल से उठा ले गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।

Pride of Devbhoomi
Highlights
  • चमोली में भालू ने कक्षा 6 के छात्र को उठाया
  • छात्र को उठाने से क्षेत्र में मची चीख-पुकार

 चमोली। पहाड़ों पर भालुओं के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चमोली के पोखरी जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में घुसा भालू कक्षा 6 के छात्र को उठाकर दो सौ मीटर दूर ले गया।

पास में खड़ी कक्षा 8 की छात्रा दिव्या ने शोर-शराबा किया और पीछे भागी तब भालू ने छात्र को छोड़ा, दूसरे भालू के भय से छात्र कमरे में गये और दरवाजा बंद किया तो भालू ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की।

इस घटना में छात्र घायल हुआ है उसे चोट आई है साथ ही बच्चे के कपड़े भी भालू ने फाड़ दिए हैं। इस घटना के बाद छात्रों में डर बना हुआ है।

भालू के स्कूल में पहुंचने की खबर मिलने पर आसपास गांव के लोग विद्यालय में पहुंच गये। यह घटना सोमवार की सुबह 9.30 बजे की है। अध्यापक उपेन्द्र सती ने बताया कि अध्यापकों के स्कूल में मौजूद होने के बावजूद वन्य जीव इस प्रकार से हमलावर बने हुए हैं।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment