उन्नाव दुष्कर्म मामले में कुलदीप सेंगर की सजा निलंबन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, CBI ने दी है चुनौती

दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उन्नाव दुष्कर्म मामले में कुलदीप सिंह सेंगर की आजीवन कारावास की सजा निलंबित करने के फैसले के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। हाई कोर्ट ने सेंगर की सात साल पांच महीने की जेल अवधि को देखते हुए यह फैसला सुनाया था। सेंगर फिलहाल पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के एक अन्य मामले में मिली 10 साल की सजा के कारण जेल में ही रहेगा।

Pride of Devbhoomi

 उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा से निष्कासित नेता कुलदीप सिंह सेंगर की आजीवन कारावास की सजा को निलंबित करने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस आगस्टीन जार्ज मसीह की अवकाश पीठ इस मामले की सुनवाई कर सकती है।

हाई कोर्ट ने सेंगर की सजा यह कहते हुए निलंबित कर दी थी कि उन्होंने पहले ही सात साल पांच महीने जेल में बिता लिए हैं। सीबीआई ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इसके अलावा अधिवक्ता अंजले पटेल और पूजा शिल्पकार द्वारा दायर एक अन्य याचिका पर भी सुनवाई होगी, जिसमें हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment