एंजेल चकमा हत्या प्रकरण: पुलिस को नहीं मिला चाकू, आरोपित की धरपकड़ को नेपाल में दबिश

विकासनगर (देहरादून) में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा हत्याकांड में पुलिस अभी तक हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद नहीं कर पाई है। इस मामले में गिरफ्तार पांच आरोपितों से पूछताछ हो चुकी है। मुख्य आरोपित यज्ञराज अवस्थी नेपाल भाग गया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम नेपाल में दबिश दे रही है। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। यह घटना 9 दिसंबर को सेलाकुई में हुई थी।

Pride of Devbhoomi

विकासनगर (देहरादून) : त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या में प्रयुक्त चाकू को सेलाकुई थाने की पुलिस अब तक बरामद नहीं कर सकी है। जबकि इस मामले में गिरफ्तार पांच आरोपितों से इस संबंध में पूछताछ की जा चुकी है। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपितों से पूछताछ के आधार पर मामले से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दूसरी ओर फरार चल रहे एक अन्य आरोपित की धरपकड़ को पुलिस नेपाल में दबिश दे रही है।

थानाध्यक्ष पीडी भट्ट का कहना है कि छात्र की हत्या के आरोपित यज्ञराज अवस्थी निवासी गांव कंचनपुर झलारी नगर पालिका कृष्णापुर जिला कंचनपुर (नेपाल) की तलाश के लिए पुलिस टीम नेपाल गई है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर चुकी है।

गौरतलब है कि अभद्रता व जाति सूचक शब्द कहने का विरोध करने पर त्रिपुरा निवासी छात्र एंजेल चकमा की कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। नौ दिसंबर को सेलाकुई में हुई इस वारदात के बाद यज्ञराज नेपाल भाग गया था।

थाना सेलाकुई में मृतक के भाई माइकल चकमा पुत्र तरुण प्रसाद चकमा निवासी नंदानगर नियर गैस गोदाम त्रिपुरा ने तहरीर दी थी। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अब तक गिरफ्तार आरोपितों में मणिपुर निवासी युवक भी शामिल है।

माइकल चकमा ने पुलिस को बताया था कि वह वर्तमान में उत्तरांचल विश्वाविघालय नंदा की चौकी (प्रेमनगर) में पढ़ाई करता है। उसका भाई एंजेल चकमा जिज्ञासा विश्वविद्यालय सेलाकुई का छात्र था। नौ दिसंबर को सेलाकुई में उसके व एंजेल के साथ कुछ युवकों ने नशे की हालत में अभद्रता की। साथ ही जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया।

विरोध करने पर उन्होंने चाकू व कड़े से हमला किया। एंजेल चकमा के पेट व सिर पर चाकू से हमला हुआ। बाद में उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

इस आधार पर पुलिस ने मामले में पांच आरोपितों अविनाश नेगी निवासी शंकरपुर (देहरादून), सूरज खवास मूल निवासी मणिपुर हाल निवासी नयागांव पेलियो, थाना पटेलनगर (देहरादून), सुमित निवासी तिलवाड़ी (देहरादून) समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment