कौन हैं उत्तराखंड की ममता किरौला? वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में हुआ सिलेक्‍शन

अल्मोड़ा के भैसड़ गांव की ममता किरौला ने छठी राष्ट्रीय सीनियर बी योगासन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। महाराष्ट्र में आयोजित इस प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें गुजरात में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में स्थान दिलाया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति और कोच प्राशु भैसोड़ा को दिया।

Pride of Devbhoomi

अल्मोड़ा। छठी राष्ट्रीय सीनियर बी योगासन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर भैसड़ गांव सोमेश्वर की ममता किरौला ने वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।

दो जनवरी तक संगमनेर महाराष्ट्र में योगासन भारत स्पोर्ट फेडरेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में ममता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य (ब्रांज) पदक पर कब्जा कर प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। अब वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप गुजरात में आयोजित होगी।

ममता मूल रूप से भैसड़ गांव, सोमेश्वर, अल्मोड़ा (उत्तराखंड) की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि योग की सूक्ष्म तकनीक और गहरी समझ उन्हें डा. नवीन भट्ट एवं डा. गिरीश सिंह अधिकारी के संरक्षण में योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना परिसर से प्राप्त हुईं।

ममता ने अपनी सफलता का श्रेय पति दलीप सिंह किरौला एवं कोच प्राशु भैसोड़ा को दी।। बताया कि कोच भैसोड़ा की मेहनत, तकनीकी समझ और खिलाड़ी-केंद्रित प्रशिक्षण पद्धति ने राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी इस उपलब्धि पर एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट समेत कई अन्य ने बधाई दी है।
Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment