क्यों कड़ाके की ठंड में भी सुलग रहे जंगल, कौन है जिम्मेदार? जांच पड़ताल कराएगी उत्तराखंड सरकार

उत्तराखंड सरकार शीतकाल में जंगलों में आग लगने की घटनाओं से चिंतित है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विभाग प्रमुख को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आग के कारणों का गहन वैज्ञानिक अध्ययन कराने का निर्देश दिया है। अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Pride of Devbhoomi
Highlights
  • उत्तराखंड सरकार शीतकालीन वनाग्नि पर गंभीर।
  • वन मंत्री ने गहन अध्ययन के निर्देश दिए।

 उत्तराखंड में शीतकाल में जंगलों में आग लगने की घटनाओं को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। कारणों का पता लगाने के लिए सरकार गहन अध्ययन कराएगी। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इस संबंध में विभाग प्रमुख को निर्देश दिए हैं।

वन मंत्री उनियाल ने कहा कि शीतकाल में वनों में आग की घटनाएं चिंता का विषय है। विशेषकर उच्च हिमालयी क्षेत्रों के जंगलों में आग क्यों लग रही है, इसके कारणों की पड़ताल होनी आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि वन विभाग के मुखिया प्रमुख वन संरक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि इन कारणों के दृष्टिगत वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाए। उन्होंने कहा कि अध्ययन रिपोर्ट के बाद स्थिति से निबटने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment