खेल मंत्री के पति साहू के विवादित बयान से ठंड में सियासी पारा गर्म, उत्तराखंड में हो रहे प्रदर्शन

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान के बाद अल्मोड़ा से सोमेश्वर तक सियासी पारा गरमा गया है। कांग्रेसियों ने चौघानपाटा में प्रदर्शन कर रेखा आर्य और साहू का पुतला फूंका। कांग्रेस ने कहा कि यह बयान महिला समाज का अपमान है और भाजपा की 'बेटी बचाओ' मुहिम पर तमाचा है। उन्होंने रेखा आर्य से माफी मांगने और भाजपा नेतृत्व से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

Pride of Devbhoomi

 अल्मोड़ा। दौलाघट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान के बाद अल्मोड़ा से सोमेश्वर तक ठंड के बीच सियासी पारा गर्म हो गया है। विवादित बयान के बाद भड़के कांग्रेसियों ने चौघानपाटा में प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और साहू का पुतला फूंका।

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि भाजपा की सत्ता के संरक्षण में उनके नेताओं और परिजनों के भीतर महिलाओं को वस्तु समझने की घृणित मानसिकता पनप रही है। साहू का यह बयान पूरे महिला समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चुप है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह इस मानसिकता का समर्थन करती है।

कहा कि बिहार में लड़कियां बीस हजार से 25 हजार में मिल जाती हैं बयान न केवल महिला समाज का घोर अपमान है बल्कि यह पूरे देश की बेटियों की गरिमा को कुचलने वाला है। कांग्रेसजनों ने मांग की कि रेखा आर्या को तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और भाजपा नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि वह इस बयान से सहमत है या नहीं। विधायक मनोज तिवारी ने कहा मंत्री के पति का बयान भाजपा के बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ नारों पर करारा तमाचा है। कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, दीपक कुमार, पूरन रौतेला, जया जोशी, निर्मला कांडपाल, किरन आर्या, आशा शर्मा, गीता पांडेय, दीपा साह, राधा टम्टा, सुशील साह दीप डांगी, परितोष जोशी, अमरजीत भाकुनी, आनंद सिंह बिष्ट, विनोद वैष्णव, नारायण दत्त पांडेय,गोविंद मेहरा, वैभव पांडे, हेम तिवारी, दिनेश पिलख्वाल समेत कई अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment