गैंगस्टर विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में हुई मौत, हरिद्वार में दो बदमाशों ने मारी थी गोली

गैंगस्टर विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को लक्सर कोर्ट ले जाते समय दो हमलावरों ने उसे गोली मारी थी। गोली लगने से उसकी आंतें फट गई थीं और उसे आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया था। हरिद्वार में प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया था, जहां डाक्टरों ने उसका आपरेशन किया था।

Pride of Devbhoomi

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश में भर्ती गैंगस्टर विनय त्यागी की उपचार के दौरान मौत हो गई। लक्सर में दो बदमाशों ने गोली मारी थी। बता दें कि गैंगस्टर विनय त्यागी का एम्स ऋषिकेश में आपरेशन किया गया था। उसकी गर्दन और हाथ में लगी गोली को डाक्टरों की टीम ने निकाला था। गोली लगने से उसकी आंतें फट गई हैं। गैंगस्टर को आइसीयू वार्ड में वेंटीलेटर पर रखा गया था है।

मुजफ्फरनगर के गांव खाईखेड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को बीते एक अक्टूबर को देहरादून पुलिस ने लाखों की नकदी और जेवर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। हरिद्वार में पहले से दर्ज मुकदमों के चलते उसे 12 दिसंबर को रुड़की कारागार में शिफ्ट किया गया था। बुधवार दोपहर एक पुलिस टीम उसे पेशी पर लक्सर कोर्ट ले जा रही थी।

छह पुलिसकर्मी टाटा सुमो वाहन में विनय त्यागी के साथ सवार थे। लक्सर में रेलवे ओवरब्रिज पर पुलिस का वाहन जाम में फंस गया। उसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले थे।

हमलावर हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस के वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर कुख्यात विनय त्यागी को गोलियां मारने वाले दोनों हमलावरों सनी यादव उर्फ शेरा और अजय को पुलिस ने खानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों काशीपुर (उधमसिंह नगर) के निवासी हैं।

कौन था विनय त्यागी

विनय त्यागी मेरठ का हिस्ट्रीशीटर था और कुख्यात सुनील राठी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। विनय को लगभग डेढ़ महीने पहले देहरादून में पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ रुड़की और लक्सर में भी मुकदमे दर्ज हैं। विनय त्यागी और उसकी पत्नी के खिलाफ एक करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा भी लक्सर थाने में दर्ज हुआ था। बताया गया कि इसी मामले में इसकी पेशी थी।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment