जनता अंधेरे में तो अफसर भी रहें बिना बिजली..! विधायक ने काट दी अफसरों के घरों की सप्लाई

रुड़की के झबरेड़ा में अघोषित बिजली कटौती से नाराज कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने अनोखा विरोध दर्ज कराया. ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर विधायक ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी आवासों पर पहुंचकर उनकी बिजली आपूर्ति कटवा दी, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.

Pride of Devbhoomi

रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ अनोखा और सख्त कदम उठाते हुए उनके सरकारी आवासों की बिजली आपूर्ति कटवा दी. विधायक की इस कार्रवाई से न सिर्फ बिजली विभाग में हड़कंप मच गया, बल्कि यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

 

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment