ट्रेन में सफर करने वालों को नए साल में राहत, 14 जनवरी से अनारक्षित टिकट बुकिंग पर मिलेगी छूट By Prakash Joshi Edited By: Nirmala Bohra

भारतीय रेल ने यात्रियों को राहत देते हुए 14 जनवरी से रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की डिजिटल बुकिंग पर 3% छूट की घोषणा की है। यह सुविधा 14 जुलाई तक लागू रहेगी। इज्जतनगर मंडल द्वारा जारी इस पहल से डिजिटल भुगतान पर छूट मिलेगी, जबकि आर-वॉलेट से भुगतान पर 3% कैशबैक भी मिलेगा। इससे यात्रियों को लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी और समय की बचत होगी।

Pride of Devbhoomi

लालकुआं । भारतीय रेल की ओर से डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यात्रियों को एक और राहत दी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने अब रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की डिजिटल बुकिंग करने पर तीन प्रतिशत की छूट प्रदान करने की घोषणा की है। यह सुविधा 14 जनवरी से 14 जुलाई तक लागू रहेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि रेल मंत्रालय के निर्देश पर रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट बुक करने और किसी भी डिजिटल माध्यम से भुगतान करने पर यह छूट मिलेगी। वहीं, रेलवन ऐप पर आर-वालेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को तीन प्रतिशत का कैशबैक भी प्राप्त होगा।

रेलवन ऐप के जरिये अनारक्षित टिकटों के साथ-साथ आरक्षित टिकटों की बुकिंग, प्लेटफा र्म टिकट, ट्रेन संचालन की स्थिति, पीएनआर एवं कोच की जानकारी, खानपान का आर्डर और रेल मदद जैसी कई सुविधाएं एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल बुकिंग को प्रोत्साहित करने के लिए रेलवन ऐप में समय-समय पर आवश्यक तकनीकी सुधार भी किए जाएंगे। इस ऐप के उपयोग से यात्रियों को टिकट काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों और भीड़ से निजात मिलेगी, जिससे समय की बचत होगी।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment