देहरादून : नये साल की शुरुआत उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई। पीएनजी और सीएनजी के दाम एक रुपये कम हो गए हैं। पीएनजी और सीएनजी की घटी दरें बुधवार रात 12 बजे के बाद देशभर में लागू हो गई हैं।
गेल गैस इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक अंबुज गौतम ने बताया कि नई दरें लागू होने से उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करेगी। पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) प्रति मानक घन मीटर और सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) प्रति किलोग्राम एक रुपये सस्ती हो गई है।
गुरुवार से पीएनजी 44 और सीएनजी की दर 98.05 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। नये साल की शुरुआत से गैस के दाम कम होने से उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा।
अब पूरे देश में एक समान कम दर लागू
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि CNG और घरेलू PNG उपभोक्ताओं के लिए अब पूरे देश में एक समान कम दर लागू। गैस स्रोत से दूरी चाहे कितनी भी हो, सभी के लिए जोन-1 की दर ही लागू होगी, जो लगभग 54 रुपये प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (MMBTU) है।