नव वर्ष के पहले दिन पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार में 62 बदमाशों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट

हरिद्वार पुलिस ने नव वर्ष के पहले दिन 62 पेशेवर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। 2026 में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से जिलेभर में 20 मुकदमे दर्ज किए गए। इन अपराधियों में लूट, नशा तस्करी, गोकशी और अन्य जरायम पेशे से जुड़े लोग शामिल हैं, जो लंबे समय से पुलिस के रडार पर थे। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि यह कार्रवाई अपराध पर नकेल कसने के लिए की गई है।

Pride of Devbhoomi

हरिद्वार: साल 2026 में जिले की अपराध व कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पुलिस ने पहले ही दिन कदम बढ़ाते हुए 62 पेशेवर अपराधियों पर शिकंजा कस दिया। जिलेभर के अलग-अलग थाना कोतवालियों में गैंगेस्टर एक्ट के कुल 20 मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें लूट, नशा तस्करी, गोकशी और जरायम पेशे से जुड़े 62 आदतन अपराधियों को नामजद किया गया है।

साल 2025 में चोरी, नशा तस्करी, अवैध वसूली, रंगदारी और भय फैलाकर अपराध करने वाले गिरोह कई पुलिस के रडार पर थे। पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने नए साल के पहले ही दिन इन गिरोहों के सरगनाओं और सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट में शिकंजा कस दिया।

जिले में कुल 20 मुकदमें दर्ज किए गए। जिनमें थाना श्यामपुर में तीन, कनखल में छह, ज्वालापुर में दो, रानीपुर कोतवाली में चार, सिड़कुल में पांच, बहादराबाद में सात, कलियर में एक, रुड़की में तीन, गंगनहर में तीन, पथरी में पांच, लक्सर में सात, मंगलौर में आठ, भगवानपुर में छह, बुग्गावाला में दो आरोपितों को नामजद किया गया है।

वहीं, इस संबंध में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि वर्ष 2026 में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment