नहीं थम रहे भालुओं के हमले…देवप्रयाग में भालू ने ग्रामीण पर किया हमला, हालत नाजुक

देवप्रयाग ब्लॉक के श्रीकोट गांव में एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। लकड़ी काटने गए 58 वर्षीय मुकेश को महिलाओं ने शोर मचाकर भालू के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल मुकेश को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक है।

Pride of Devbhoomi

 देवप्रयाग (टिहरी)। भालुओं के हमले थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। अब टिहरी जिले के देवप्रयाग ब्लॉक के पौड़ीखाल क्षेत्र स्थित श्रीकोट गांव में भालू ने ग्रामीण पर हमला कर दिया।

महिलाओं ने शोर कर उसे भालू के कब्जे से छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।

श्रीकोट की ग्राम प्रधान अनुराधा बागड़ी ने बताया कि 58 वर्षीय मुकेश बागड़ी रविवार दोपहर अपने घर से दो सौ मीटर दूर लकड़ी काटने गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी सहित परिवार की अन्य महिलाएं भी थीं।

दोपहर लगभग एक बजे अचानक पास में छिपे भालू ने मुकेश बागड़ी पर हमला कर दिया। ग्रामीण गंभीर घायल मुकेश को 55 किमी दूर श्रीनगर बेस अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। रेंजर टिहरी प्रदीप चौहान ने बताया कि गश्त बढ़ा दी गई है।

भालू पकड़ने के लिए श्रीकोट में पिंजरा लगाया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र भट्ट ने बताया डीएफओ टिहरी पुनीत तोमर की ओर से पीड़ित मुकेश बागड़ी को एक लाख की राहत राशि दी जा रही है। कुछ दिनों से कांडी बडेडा, सिमलासू, तोली चपोली गांव में भालू दिखाई दे रहा है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment