पिथौरागढ़। तेजम तहसील के बांसबगड़ घाटी में रविवार देर सांय बासबगड़ गूटी मार्ग में एक स्कूटी डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। स्कूटी में सवार एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर घायल हो गया।
ग्राम प्रधान दुर्गा सिंह के जानकारी के अनुसार रविवार देर सांय दो युवक बजार का काम निपटाकर बांसबगड़ से गूटी के लिए रवाना हुए। बांसबगड़ से एक किलोमीटर दूर स्कूटी अनियत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
किशोर कुमार 25 वर्ष पुत्र प्रेम राम की मौत हो गई और स्कूटी में सवार दूसरा युवक पूरन सिंह 29 वर्ष पुत्र कुंवर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नाचनी थाने से थाना अध्यक्ष मंगल सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे।