बिग बी ने बताया क्यों आगे बढ़ी नाती अगस्त्य की ‘इक्कीस’ की रिलीज; ‘धुरंधर’ और ‘अवतार’ नहीं, ये है असली वजह

Amitabh Bachchan On Ikkis New Release: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज से एक हफ्ते पहले आगे बढ़ गई है। अब बिग बी ने फिल्म की रिलीज के आगे बढ़ने की वजह बताई है। जानिए बिग बी ने क्या कुछ बताया…

Pride of Devbhoomi

महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने काम से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इन दिनों एक्टर अपने नाती अगस्त्य नंदा की बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म ‘इक्कीस’ को भी प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब बिग बी ने ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट आगे बढ़ने के बारे में भी एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने को लेकर बिग बी जानकारी दी है। जानिए बिग बी ने फिल्म की रिलीज आगे बढ़ने को लेकर बताई क्या वजह…

बिग बी ने कही ज्योतिष की बात
अगस्त्य नंदा के नाना अमिताभ बच्चन ने ‘इक्कीस’ को लेकर आज यानी गुरुवार सुबह एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। दिलचस्प बात यह है कि बिग बी ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव का कारण ज्योतिष को बताया। जबकि मेकर्स के इस फैसले के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि निर्माता ‘धुरंधर’ और ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचना चाहते थे। एक्स पर की गई अपनी पोस्ट में बिग बी ने लिखा, ‘इक्कीस पहले पच्चीस (25) को थी अब होगी छब्बीस (26) पहली (1) को। कुछ ज्योतिष विद्या वाले कहे भाई शगुन है अच्छा… चले चलो, बस चले चलो!!’

25 दिसंबर की जगह अब 1 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
जाहिर है कि अपने इस ट्वीट के जरिए बिग बी ने उन चर्चाओं को बंद करने की कोशिश की है, जिनमें ये कहा जा रहा है कि ‘इक्कीस’ की रिलीज को ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस पर सफलता और इस शुक्रवार रिलीज होने वाली ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को लेकर बने बज से बचाने के लिए मेकर्स ने आगे टाला है। बिग बी का कहना है कि इस फैसले के पीछे की वजह ज्योतिष है न कि बाकी फिल्मों की सफलता का डर। ‘इक्कीस’ पहले 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन मेकर्स ने अब फिल्म को 1 जनवरी तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। अब फिल्म 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

धर्मेंद्र की है आखिरी फिल्म
श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित ‘इक्कीस’ को दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म से अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। सबसे खास बात की इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है, जिसमें वो निधन के बाद नजर आएंगे।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment