रंजिश के कारण हुई ई-रिक्शा चालक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

डोईवाला के लच्छीवाला में 24 दिसंबर को मृत मिले ई-रिक्शा चालक दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो रिक्शा चालकों, भुवनेश उर्फ जोनी और नाथीराम को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि यात्रियों को लेकर दीपक से उनकी पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते उन्होंने उसे लच्छीवाला ले जाकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया है।

Pride of Devbhoomi
Highlights
  • लच्छीवाला में ई-रिक्शा चालक दीपक की हत्या का खुलासा।
  • पुलिस ने दो रिक्शा चालक भुवनेश और नाथीराम को किया गिरफ्तार।
  • यात्रियों को लेकर पुरानी रंजिश हत्या का मुख्य कारण।

 लच्छीवाला में फ्लाईओवर के नीचे 24 दिसंबर की रात संदिग्ध अवस्था में मृत मिले व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दो रिक्शा चालकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मृतक की पत्नी ज्योति ने रायपुर थाने में पति दीपक की हत्या के मामले में जोनी के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद राणा ने बताया कि इस मामले में पुलिस टीम ने जांच के बाद शनिवार को 33 वर्षीय भुवनेश उर्फ जोनी निवासी सीमेंट रोड नदी रिस्पना डालनवाला और 54 वर्षीय नाथीराम निवासी संजय कालोनी न्यू कोतवाली पटेलनगर देहरादून को थानो रोड कोठारी मोहल्ला के पास से गिरफ्तार किया।

आरोपितों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने सीज कर दिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाते हैं। सवारी को लेकर दीपक के साथ उनकी कई बार बहस हुई। जिससे दोनों उससे रंजिश रखते थे। 24 दिसंबर वह उसे बहाने से लच्छीवाला ले गए और वहां उसकी हत्या कर दी।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment