साठ के हुए सलमान खान, MS Dhoni के साथ फार्म हाउस पर सेलिब्रेट किया बर्थडे; वायरल हो गई Video

सलमान खान 27 दिसंबर को 60 साल के हो गए। अपने बर्थडे के मौके पर उन्‍होंने पनवेल स्थित फार्महाउस में एक भव्‍य पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में पूर्व भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आए। वे अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।

Pride of Devbhoomi

 बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 27 दिसंबर को 60 साल के हो गए। अपने बर्थडे के मौके पर उन्‍होंने पनवेल स्थित फार्महाउस में एक भव्‍य पार्टी का आयोजन किया। इसमें सलमान के परिवार के सदस्य और बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे शामिल हुए। इस पार्टी में पूर्व भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आए।

वे अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। धोनी को देखने के लिए सलमान के फार्महाउस के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। सलमान और धोनी ने एक साथ तस्वीर भी खिंचवाई, जो तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में मैदान पर वापसी करेंगे। 44 साल के धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक और सीजन खेलते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी को उन्होंने अपनी कप्तानी में 5 आईपीएल खिताब दिलाए हैं। धोनी 19वें सीजन में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलते नजर आएंगे। वह रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलेंगे। गायकवाड़ के कोहनी में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद धोनी ने 2025 सीजन में चेन्‍नई की कप्तानी की थी।

धोनी की बढ़ती उम्र को देखते हुए चेन्‍नई ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले संजू सैमसन को स्‍क्वॉड में शामिल करके विकेटकीपिंग के विकल्पों को मजबूत किया है। उन्होंने विकेटकीपिंग के बैकअप विकल्पों को और मजबूत करने के लिए युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में साइन किया है।

IPL 2026 के लिए चेन्‍नई का फुल स्क्वॉड

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन, अकील हुसैन (2 करोड़ रुपये), प्रशांत वीर (14.2 करोड़ रुपये), कार्तिक शर्मा (14.2 करोड़ रुपये), मैथ्‍यू शॉर्ट (1.50 करोड़ रुपये), अमन खान (40 लाख रुपये), सरफराज खान (75 लाख रुपये), मैट हेनरी (2 करोड़ रुपये), राहुल चाहर (5.20 करोड़ रुपये) और जैक फोक्‍स (75 लाख रुपये)।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment