Chamoli: औली के स्कीइंग स्लोप में जमा नाला, हाड़ कंपा देने वाली ठंड, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

The stream on the ski slopes of Auli has frozen over, and the cold here is bone-chilling.

Pride of Devbhoomi

औली के स्कीइंग स्लोप में नाला जम गया। यहां हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों की ओर से कल से प्रदेश में मौसम बदलने के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बताए गए हैं।

औली क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम को धूप जाते ही तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है, तापमान में इतनी गिरावट हो रही है कि यहां स्कीइंग स्लोप में बहने वाला नाला जम गया है। दरअसल बारिश नहीं होने से क्षेत्र में सूखी ठंड पड़ रही है। रात को भारी मात्रा में पाला गिरकर जमने लगा है। इससे क्षेत्र में सुबह शाम को हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। औली में रात का तापमान माइनेस दो डिग्री तक जा रहा है।

प्रदेशभर में मौसम बदलने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके चलते सूखी ठंड से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार खासकर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

 मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश-बर्फबारी होने से निश्चित तौर से तापमान में गिरावट तो आएगी लेकिन सूखी ठंड से राहत मिलेगी, जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment