Nainital: सैलानियों को लुभाने के लिए प्रशासन ने बनाया प्लान, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पांच दिवसीय होगा विंटर कार्निवाल

Nainital: The administration has made a plan to attract tourists, a five-day winter carnival will be held to promote tourism.

Pride of Devbhoomi

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सैलानियों को लुभाने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने फरवरी तक की कार्ययोजना तैयार कर ली है ताकि ऑफ सीजन में भी नैनीताल जिले में पर्यटक पहुंच सकें। इस संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम विवेक राय ने पत्रकार वार्ता की। एडीएम राय ने बताया कि 22 से 26 दिसंबर तक विंटर कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन नैनीताल के कैंची तक ट्रैकिंग कराई जाएगी। 23 से 25 दिसंबर तक मल्लीताल मैदान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, फिल्मी सितारों और उत्तराखंड के स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। 26 दिसंबर को फूड फेस्टिवल में कुमाऊंनी व्यंजनों को परोसा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद नववर्ष में होने वाले वाहनों के दबाव के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। होम स्टे के माध्यम से हाउस ऑफ हिमालयाज और महिलाओं की ओर से बनाए गए स्थानीय उत्पादों को पर्यटकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। यहां एसडीएम नवाजिश खालिक, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी मौजूद रहे।

 

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment