Uttarakhand: व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर उड़ाए 22.93 लाख, वरिष्ठ नागरिक के साथ हुई ठगी; केस दर्ज

साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। जिसमें व्हाट्सएप पर आरटीओ के नाम से चालान की एपीके फाइल भेजकर उपयोगकर्ता को ओपन करने के लिए प्रलोभित किया जाता है। एक पीड़ित के ऐसी फाइल खोलने के बाद खाते से करीब 23 लाख रुपये उड़ गए।

Pride of Devbhoomi

साइबर ठगों का नया पैंतरा सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि अनजान नंबर से उनके व्हाट्सएप पर आरटीओ के नाम से चालान की एपीके फाइल आई। चालान का मैसेज आने पर उन्होंने इसे ओपन कर लिया। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके मोबाइल को हैक कर खाते से 22.93 लाख रुपये उड़ा लिए। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी के जज फार्म निवासी उमेश ने पुलिस को बताया कि वह वरिष्ठ नागरिक हैं। बरेली रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में उनका बचत खाता है। 14 दिसंबर को उनके मोबाइल पर ड्रीम 11 के ओटीपी और मैसेज आए। कुछ दिन बाद जब मैसेज देखे तो बैंक खाते से रुपये कटने के मैसेज थे। इस पर उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल पर खाता लॉक करा दिया।

15 दिसंबर को जब बैंक जाकर स्टेटमेंट निकाली तो पता चला कि 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक उनके खाते से एफडी की 21 लाख की रकम समेत कुल 22.93 लाख रुपये साइबर ठगों ने ट्रांसफर करवा लिए। फोन चेक करने पर पता चला कि नौ दिसंबर को उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से आरटीओ चालान नाम से एपीके फाइल भेजी गई थी।

मेल आइडी से की छेड़छाड़
बैंक खाता खाली करने वाले ठगों ने पीड़ित के बैंक में रजिस्टर्ड मेल आईडी से भी छेड़छाड़ की। umesh87002@gmail.com को बदलकर shap76487@gmail.com कर दिया गया। इसके बाद रुपये दूसरे खातों में डलवा दिए।

 

Contents
साइबर ठगों का नया पैंतरा सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि अनजान नंबर से उनके व्हाट्सएप पर आरटीओ के नाम से चालान की एपीके फाइल आई। चालान का मैसेज आने पर उन्होंने इसे ओपन कर लिया। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके मोबाइल को हैक कर खाते से 22.93 लाख रुपये उड़ा लिए। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हल्द्वानी के जज फार्म निवासी उमेश ने पुलिस को बताया कि वह वरिष्ठ नागरिक हैं। बरेली रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में उनका बचत खाता है। 14 दिसंबर को उनके मोबाइल पर ड्रीम 11 के ओटीपी और मैसेज आए। कुछ दिन बाद जब मैसेज देखे तो बैंक खाते से रुपये कटने के मैसेज थे। इस पर उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल पर खाता लॉक करा दिया।15 दिसंबर को जब बैंक जाकर स्टेटमेंट निकाली तो पता चला कि 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक उनके खाते से एफडी की 21 लाख की रकम समेत कुल 22.93 लाख रुपये साइबर ठगों ने ट्रांसफर करवा लिए। फोन चेक करने पर पता चला कि नौ दिसंबर को उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से आरटीओ चालान नाम से एपीके फाइल भेजी गई थी।मेल आइडी से की छेड़छाड़ बैंक खाता खाली करने वाले ठगों ने पीड़ित के बैंक में रजिस्टर्ड मेल आईडी से भी छेड़छाड़ की। umesh87002@gmail.com को बदलकर shap76487@gmail.com कर दिया गया। इसके बाद रुपये दूसरे खातों में डलवा दिए।

 

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment