पिथौरागढ़। जन शिक्षण संस्थान और 55वीं वाहिनी एसएसबी ने जमतड़ी में 22 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनर गीता पंत ने 22 महिलाओं को कागज के जरिये सूट और पैंट की कटिंग का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहां गीता, राखी, रवीना, मनीषा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।