Tehri News: जंगल से सटे इलाकों में नहीं स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था

जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए क्षेत्रवासी नगर निगम से कर रहे मांग, नहीं हो रही सुनवाई

Pride of Devbhoomi

कोटद्वार/कण्वघाटी। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-33 हल्दूखाता मल्ला में मालन नदी व कोटद्वार रेंज के जंगल से सटी आबादी क्षेत्र में एलटी लाइन व पोल नहीं होने के कारण कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। स्थिति यह है कि मार्ग पर अंधेरा पसरने से जंगली जानवरों के हमले का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासी लगातार स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग करते आ रहे हैं।
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-33 हल्दूखाता मल्ला वार्ड लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के जंगल से सटा हुआ है। यहां पूरब दिशा में में जहां मालन नदी है। वहीं, दक्षिण दिशा में बिजनौर वन प्रभाग के जंगल से सटा हुआ है। वार्ड के जंगल से सटे इलाके में सुरक्षा दीवार नहीं होने से हाथी, गुलदार समेत अन्य जंगली जानवरों की धमक बनी रहती है

जंगल से सटे इलाकों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें न लगने से रात के समय मार्ग पर अंधेरा पसरा रहता है जिससे जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कोटद्वार रेंज से सटे करीब 300 मीटर के हिस्से में कई जगहों पर अंधेरा पसरा होने से रात में आवाजाही करने में जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। इन दिनों क्षेत्र में जहां गुलदार धमक रहा है। वहीं, बिजनौर वन प्रभाग के जंगल से हाथी वार्ड में नुकसान पहुंचाते हैं।

लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से इन दिनों वार्ड में गुलदार की धमक बनी हुई है। वहीं, बिजनौर वन प्रभाग से हाथी भी वार्ड में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचाता है। वन सीमा से सटे इलाके में एलटी लाइन न होने के कारण अभी तक पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें नहीं लग पाई हैं। क्षेत्रवासी जंगल से सटे इलाके में 10 बिजली के पोल लगाने व उन पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग उठाते आ रहे हैं।

.
वन सीमा से सटे क्षेत्र में एलटी लाइन व बिजली के खंभे न होने के कारण अभी तक स्ट्रीट लाइटें नहीं लग पाई हैं। नगर निगम से 15 स्ट्रीट लाइट व ऊर्जा निगम से 10 बिजली के पोल की डिमांड की गई है। स्ट्रीट लाइटें व बिजली के पोल मिलने पर वन सीमा से सटे क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। जिससे लोगों को वन्यजीवों के खतरे का सामना न करना पडे़।

 

Contents
कोटद्वार/कण्वघाटी। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-33 हल्दूखाता मल्ला में मालन नदी व कोटद्वार रेंज के जंगल से सटी आबादी क्षेत्र में एलटी लाइन व पोल नहीं होने के कारण कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। स्थिति यह है कि मार्ग पर अंधेरा पसरने से जंगली जानवरों के हमले का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासी लगातार स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग करते आ रहे हैं। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-33 हल्दूखाता मल्ला वार्ड लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के जंगल से सटा हुआ है। यहां पूरब दिशा में में जहां मालन नदी है। वहीं, दक्षिण दिशा में बिजनौर वन प्रभाग के जंगल से सटा हुआ है। वार्ड के जंगल से सटे इलाके में सुरक्षा दीवार नहीं होने से हाथी, गुलदार समेत अन्य जंगली जानवरों की धमक बनी रहती है जंगल से सटे इलाकों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें न लगने से रात के समय मार्ग पर अंधेरा पसरा रहता है जिससे जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कोटद्वार रेंज से सटे करीब 300 मीटर के हिस्से में कई जगहों पर अंधेरा पसरा होने से रात में आवाजाही करने में जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। इन दिनों क्षेत्र में जहां गुलदार धमक रहा है। वहीं, बिजनौर वन प्रभाग के जंगल से हाथी वार्ड में नुकसान पहुंचाते हैं। लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से इन दिनों वार्ड में गुलदार की धमक बनी हुई है। वहीं, बिजनौर वन प्रभाग से हाथी भी वार्ड में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचाता है। वन सीमा से सटे इलाके में एलटी लाइन न होने के कारण अभी तक पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें नहीं लग पाई हैं। क्षेत्रवासी जंगल से सटे इलाके में 10 बिजली के पोल लगाने व उन पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग उठाते आ रहे हैं। . वन सीमा से सटे क्षेत्र में एलटी लाइन व बिजली के खंभे न होने के कारण अभी तक स्ट्रीट लाइटें नहीं लग पाई हैं। नगर निगम से 15 स्ट्रीट लाइट व ऊर्जा निगम से 10 बिजली के पोल की डिमांड की गई है। स्ट्रीट लाइटें व बिजली के पोल मिलने पर वन सीमा से सटे क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। जिससे लोगों को वन्यजीवों के खतरे का सामना न करना पडे़।
Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment