हरिद्वार की सड़क पर दिखा फिल्मों जैसा सीन: पेशी पर लाए जा रहे विनय त्यागी पर अंधाधुंध फायरिंग, बदमाश की हालत गंभीर

हरिद्वार में उस समय सनसनी फैल गई जब पेशी पर ले जाए जा रहे बदमाश विनय त्यागी पर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में विनय त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना हरिद्वार की सड़क पर हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pride of Devbhoomi

हरिद्वार। रुड़की कारागार से पेशी पर लाया जा रहा मेरठ का कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

जानलेवा हमले में विनय त्यागी को दो गोलियां लगी हैं, जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फरार बदमाशों की तलाश में जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर पुलिस टीम मेरठ निवासी बदमाश विनय त्यागी को जेल से अदालत में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान लक्सर क्षेत्र में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाते हुए अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment