EX PM अटल बिहारी वाजपेयी को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘उनके विचार देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उन्होंने वाजपेयी के योगदान को याद किया और उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी का जीवन और कार्य सभी के लिए अनुकरणीय है।

Pride of Devbhoomi
Highlights
  • सीएम धामी ने वाजपेयी को अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • वाजपेयी जी के विचारों को बताया प्रेरणा स्रोत
  • देहरादून में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

 देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदृष्टा नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर लोकहित को सर्वोपरि रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार पारदर्शी प्रशासन, त्वरित निर्णय एवं जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment