CNG-PNG Rate: उत्तराखंड में CNG 15 रुपये और PNG सात रुपये तक होगी सस्ती, कैबिनेट की मंजूरी

उत्तराखंड में सीएनजी 15 रुपये और पीएनजी सात रुपये तक सस्ती होगी। कैबिनेट ने प्राकृतिक गैस पर वैट कम करने पर सहमति दी है। इस फैसले से राज्य में सीएनजी और पीएनजी के दामों में कमी आएगी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। सरकार का यह कदम राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगा।

Pride of Devbhoomi

 देहरादून। प्रदेश सरकार ने अब हरित ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया है। इसके तहत सरकार ने नेचुरल गैस पर वैट की दर को 20 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किये जाने का निर्णय लिया है। इससे सीएनजी 13 से 15 रुपये और पीएनजी पांच से सात रुपये तक सस्ती हो सकेगी।

Contents
 देहरादून। प्रदेश सरकार ने अब हरित ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया है। इसके तहत सरकार ने नेचुरल गैस पर वैट की दर को 20 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किये जाने का निर्णय लिया है। इससे सीएनजी 13 से 15 रुपये और पीएनजी पांच से सात रुपये तक सस्ती हो सकेगी। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण का एक बड़ा कारण पेट्रोल व डीजल चलित वाहन भी हैं। हाल ही में उत्तराखंड के कई प्रमुख शहरों में एक्यूआइ में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।इसके लिए वैट की दर 20 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत की गई है। इससे इनकी दरों में भी कमी आएगी। प्रदेश के विभिन्न शहरों में इस समय सीएनजी का रेट तकरीबन 99 से 100 रुपये प्रति किलो और पीएनजी का रेट 40 से 45 रुपये प्रति यूनिट के बीच में है।ऐसे में वैट की दरों में कमी आने से प्राकृतिक गैस से वाहन चलाने वालों को लाभ मिलेगा। इस संबंध में आदेश जारी होते ही इनके दाम घट जाएंगे।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण का एक बड़ा कारण पेट्रोल व डीजल चलित वाहन भी हैं। हाल ही में उत्तराखंड के कई प्रमुख शहरों में एक्यूआइ में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।

इसके लिए वैट की दर 20 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत की गई है। इससे इनकी दरों में भी कमी आएगी। प्रदेश के विभिन्न शहरों में इस समय सीएनजी का रेट तकरीबन 99 से 100 रुपये प्रति किलो और पीएनजी का रेट 40 से 45 रुपये प्रति यूनिट के बीच में है।

ऐसे में वैट की दरों में कमी आने से प्राकृतिक गैस से वाहन चलाने वालों को लाभ मिलेगा। इस संबंध में आदेश जारी होते ही इनके दाम घट जाएंगे।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment