कोहरे की चादर में लिपटा देहरादून एयरपोर्ट, आज सुबह नहीं पहुंची एक भी फ्लाइट

देहरादून एयरपोर्ट गुरुवार सुबह कोहरे की घनी चादर में लिपटा रहा, जिसके कारण विमानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से कोई भी फ्लाइट सुबह एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच सकी। यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा और फ्लाइट्स के सामान्य होने का इंतजार है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कोहरे की चेतावनी जारी की है।

Pride of Devbhoomi

 डोईवाला (देहरादून): डोईवाला में कोहरा होने के चलते देहरादून एयरपोर्ट में गुरुवार सुबह 10 बजे तक अभी तक कोई भी सुबह आने वाली फ्लाइट नहीं पहुंची है। इसके चलते सुबह आने वाली भुवनेश्वर, जयपुर, दिल्ली आदि की फ्लाइट विलंब से एयरपोर्ट पहुंचने की उम्मीद है।

दिल्ली, मुंबई समेत पांच उड़ाने देरी से पहुंची एयरपोर्ट

देहरादून हवाई अड्डे पर बुधवार को दिल्ली, मुंबई,जयपुर समेत पांच उड़ाने अपने निर्धारित समय से देरी से एयरपोर्ट पहुंची। विलम्ब से आने वाली सभी उड़ाने इंडिगो एयरलाइंस की थी।

एयरपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडिगो की दिल्ली से सुबह 9 बजे आने वाली उड़ान 9.41 पर एयरपोर्ट पहुंची। जबकि इंडिगो की दिल्ली से शाम 3:20 पर आने वाली उड़ान शाम 4.32 पर, इंडिगो की दिल्ली से शाम 5:55 पर आने वाली उड़ान 6.34 पर एयरपोर्ट पहुंच पाई।

वहीं इंडिगो की मुंबई से शाम 6:20 पर आने वाली उड़ान 6.59 पर व इंडिगो की जयपुर से शाम 6:30 पर आने वाली उड़ान 6.54 पर एयरपोर्ट पहुंची।
Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment