Weather Update: हरिद्वार में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम जारी, 7 डिग्री तक लुढ़का पारा; बाजारों में पसरा सन्नाटा

हरिद्वार में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। तापमान में गिरावट के साथ पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसर गया है। शीतलहर ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है और दृश्यता भी काफ़ी कम हो गई है। आने वाले दिनों में भी राहत की उम्मीद नहीं है।

Pride of Devbhoomi

हरिद्वार कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी है। गुरुवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सुबह के वक्त कोहरे से हाईवे और संपर्क मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। लंबी दूरी की ट्रेन और बसों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है।

समूचा उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। हाड़कंपाने वाली ठंड ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम के तल्ख तेवर को देख हाल फिलहाल ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। गुरुवार को भी सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा।

इससे हाईवे और संपर्क मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। गंतव्य तक पहुंचने के लिये दिन में भी हेडलाइट जलानी पड़ी। कामकाजी लोगों को कार्यस्थलों तक पहुंचने में खासी दिक्कतें हुई। ठंड दूर भगाने को लोग अलाव सेकते नजर आए। बाजारों में भी अपेक्षित चहल-पहल नहीं दिख रही है।

Contents
हरिद्वार। कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी है। गुरुवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सुबह के वक्त कोहरे से हाईवे और संपर्क मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। लंबी दूरी की ट्रेन और बसों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है।समूचा उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। हाड़कंपाने वाली ठंड ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम के तल्ख तेवर को देख हाल फिलहाल ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। गुरुवार को भी सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा।दुकानदार ग्राहकों की बाट जोहते नजर आ रहे हैं। बाजारों से खरीददारों के नदारद रहने से दुकानों के शटर भी जल्दी गिर रहे हैं। हालांकि फास्ट फूड कॉर्नरों पर शाम के वक्त लोगों की अच्छी भीड़ उमड़ रही है।चाइनीज व्यंजनों का लुत्फ उठाते लोग देखे जा रहे हैं। बहादराबाद स्थित बेधशाला के अनुसार गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 16.5 और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक रोज पहले बुधवार को यह क्रमश 23 और 05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दुकानदार ग्राहकों की बाट जोहते नजर आ रहे हैं। बाजारों से खरीददारों के नदारद रहने से दुकानों के शटर भी जल्दी गिर रहे हैं। हालांकि फास्ट फूड कॉर्नरों पर शाम के वक्त लोगों की अच्छी भीड़ उमड़ रही है।

चाइनीज व्यंजनों का लुत्फ उठाते लोग देखे जा रहे हैं। बहादराबाद स्थित बेधशाला के अनुसार गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 16.5 और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक रोज पहले बुधवार को यह क्रमश 23 और 05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment