नलबाड़ी क्रिसमस मार्केट में तोड़फोड़, कांग्रेस ने असम सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता देबब्रत सैकिया ने नलबाड़ी में क्रिसमस बाजारों में बजरंग दल के सदस्यों द्वारा की गई तोड़फोड़ की निंदा की और भाजपा सरकार पर सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और राज्य में धार्मिक सद्भाव की बिगड़ती स्थिति को दर्शाती है। सैकिया ने संविधान के अनुच्छेद 25 के खतरे में होने की बात कही और असम सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। उन्होंने छह समुदायों को एसटी का दर्जा देने की मांग की।

Pride of Devbhoomi

 कांग्रेस नेता देबब्रत सैकिया ने नलबाड़ी में क्रिसमस बाजारों में बजरंग दल के सदस्यों द्वारा की गई तोड़फोड़ की कड़ी निंदी की गई और भाजपा के नेतृत्व वाली असम सरकार पर सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देने और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

देबब्रत सैकिया ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी और राज्य में धार्मिक सद्भाव की बिगड़ती स्थिति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि नलबाड़ी में जो हुआ वह बेहद दुखद है। प्रधानमंत्री दिल्ली में सबको लगे लगा रहे हैं, सांता क्लॉल की टोपी पहले हुए हैं, जबकि उनके सहयोगी संगठनों से जुड़े हुए लोग जमीनी स्तप पर अस्पसंख्यकों को धमका रहे हैं।

संविधान का अनुच्छेद 25 खतरे में – सैकिया

उन्होंने आगे कहा, “संविधान का अनुच्छेद 25, जो धर्म के अधिकार की गारंटी देता है, यहां खतरे में है और असम सरकार कुछ नहीं कर रही है। वास्तव में, मुख्यमंत्री स्वयं धमकी भरे भाषण दे रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सरकार विकास के मोर्चे पर अपनी विफलता के कारण समझौता कर रही है और जानबूझकर सांप्रदायिक राजनीति थोप रही है।”

सैकिया ने आरोप लगाया कि शासन की विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए विभाजनकारी राजनीति का इस्तेमाल किया जा रहा है और यह स्थिति असम के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

छह समुदायों को एसटी का दर्जा मिला चाहिए- सैकिया

असम के छह समुदायों के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की लंबे समय से लंबित मांग को दोहराते हुए, सैकिया ने भाजपा पर राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलना चाहिए। भाजपा सरकार का इस मुद्दे को हल करने का कोई इरादा नहीं है और उसने चुनावी लाभ के लिए इसे केवल टाल दिया है।”

उन्होंने अमराई प्रधान समिति की 1996 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उस समय भी सभी सिफारिशें स्पष्ट रूप से बताई गई थीं। सैकिया ने यह भी बताया कि असम में भाजपा के दस साल के शासन के बावजूद, बाद की समिति रिपोर्टों के आधार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment