सुबह-सुबह गरजा सीएम धामी का बुलडोजर: गदरपुर में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, तैनात रहा भारी पुलिसबल

गदरपुर के सरकारी बाग में अवैध रूप से बनी एक मजार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया। उप जिलाधिकारी रिचा सिंह, तहसीलदार लीना चंद्रा और क्षेत्राधिकारी विभव सैनी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई सुबह 5 बजे शुरू होकर 8 बजे समाप्त हुई। पुलिस ने सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर किसी को भी आगे जाने से रोका। यह कार्रवाई सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम का हिस्सा है।

Pride of Devbhoomi

 गदरपुर। गदरपुर सरकारी बाग में अवैध रूप से बनी मजार को प्रशासन ने बुलडोजर से हटा दिया, इस दौरान भारी संख्या में कई थानों की पुलिस पीएससी महिला पुलिस के अलावा उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकार के अलावा कई थानों के थाना अध्यक्ष मौजूद थे।

अब गदरपुर में बनी मजार पर चला सीएम धामी का बुलडोजर

शनिवार को उप जिलाधिकारी रिचा सिंह, तहसीलदार लीना चंद्रा, क्षेत्राधिकारी विभव सैनी और कई थानों के थानाअध्यक्ष सुबह चार बजे गदरपुर थाने पहुंचे और यहां से पांच बजे सरकारी बाग पहुंचे और सरकारी बाग में बनी अवैध मजार को हटाने का कार्य शुरू कर दिया।

सरकारी जमीन पर बनी मजार को हटाया

इस दौरान पुलिस ने सरकारी बाग को जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस को खड़ा कर दिया था। पुलिस किसी को भी आगे नहीं जाने दे रही थी, सुबह पांच बजे से चली कार्रवाई आठ बजे समाप्त हुई। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से पानी मजार को पूरी तरह से हटा दिया और उसका मलबा ट्रॉली में भरकर बाहर भेज दिया। इस दौरान काशीपुर आईटीआई, केलाखेड़ा, गदरपुर के अलावा कई जगह की पुलिस मौजूद थी

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment