Mumbai vs Uttarakhand Highlights: रोहित और शार्दुल की अगुवाई में मुंबई ने चखा लगातार दूसरी जीत का स्वाद, उत्तराखंड को दी मात

Mumbai vs Uttarakhand Vijay Hazare Trophy Highlights: विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की भिड़ंत आज उत्तराखंड के साथ हो रही है. उत्तराखंड ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया है. मुंबई ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 331 रन लगाए हैं.

Pride of Devbhoomi

Mumbai vs Uttarakhand Vijay Hazare Trophy 2025-26 Highlights: विजय हजारे टूर्नामेंट में मुंबई का दमदार प्रदर्शन जारी है. दूसरे मैच में शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में मुंबई ने उत्तराखंड को धूल चटाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 331 रन लगाए.

टीम की ओर से हार्दिक तमोर ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 82 गेंदों में 93 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. वहीं, सरफराज खान ने 55 और मुशीर खान ने 55 रनों की दमदार पारी खेली. हालांकि, इस लक्ष्य के जवाब में उत्तराखंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 280 रन ही बना सकी. गेंदबाजी में मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर और मुशीर खान ने दो-दो विकेट चटकाए.

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment