चमोली में पांडुकेश्वर क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, वन संपदा को बड़ा नुकसान होने की आशंका

चमोली में ज्योतिर्मठ के पांडुकेश्वर क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लग गई है। यह आग नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में फैली है, जिससे वन संपदा और वन्यजीवों को भारी नुकसान होने की आशंका है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है, लेकिन दुर्गम क्षेत्र के कारण आग बुझाने में कठिनाई हो रही है। स्थानीय लोग चिंतित हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

Pride of Devbhoomi

 चमोली। ज्योतिर्मठ के पांडुकेश्वर क्षेत्र के जंगलों में बीती रात आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आग नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत आने वाले जंगल क्षेत्र में लगी, जिसके चलते वन संपदा को बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रात के समय जंगलों में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते इसने बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है, लेकिन दुर्गम क्षेत्र के कारण टीम आग पर काबू पाने में बेबस नजर आ रही है।

स्थानीय लोग आग बढ़ने से चिंतित हैं और वन्य जीवों के प्रभावित होने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment