भारी भूस्खलन के बाद बंद हुआ गंगोत्री हाईवे 15 घंटे बाद खुला, वाहनों का आवागमन हुआ शुरू

भारी भूस्खलन के बाद बंद हुआ गंगोत्री हाईवे 15 घंटे बाद खुला, वाहनों का आवागमन हुआ शुरू

Pride of Devbhoomi
Highlights
  • खट्टूखाल के पास गंगोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ।
  • हाईवे 15 घंटे बाद रविवार सुबह यातायात के लिए खुला।
  • भूस्खलन से एयरटेल, बीएसएनएल सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

उत्तरकाशी। बीते शनिवार को खट्टूखाल के पास भारी भूस्खलन से बंद गंगोत्री हाईवे पर करीब 15 घंटे बाद रविवार सुबह साढ़े छह बजे यातायात सुचारु हो पाया। हालांकि, छोटे वाहनों के लिए हाईवे को गत शनिवार को ही खोल दिया गया था, लेकिन बड़े बोल्डरों के चलते बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई थी।

बता दें कि बीते शनिवार को करीब साढ़े तीन बजे बिना वर्षा के खट्टूखाल के पास भारी भूस्खलन हुआ था, भूस्खलन के चलते मलबा व बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे पर आ गिरे थे।

इस कारण हाईवे के दोनों ओर करीब एक किमी तक पर्यटक व सवारी वाहन फंस गए थे। इस भूस्खलन के कारण एयरटेल व बीएसएनएल की केबल ध्वस्त होने से दोनों की सेवा भी करीब साढ़े पांच घंटे तक ठप रही।

बीआरओ की टीम ने कड़ी मशक्कत कर शनिवार शाम सात बजे हाईवे को छोटे वाहनों के लिए खोला। लेकिन बड़े-बड़े बोल्डर हटाने में समय लगने के चलते इसे अगले दिन सुबह ही बहाल किया जा सका। गनीमत रही कि भूस्खलन की चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment