हरियाणा के युवक की संदिग्ध हालात में मौत, महिला मित्र के साथ आया था ऋषिकेश घूमने

ऋषिकेश के तपोवन स्थित एक होटल में हरियाणा निवासी 28 वर्षीय अंशुल नेहरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपनी महिला मित्र के साथ घूमने आया था। सुबह तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Pride of Devbhoomi

 ऋषिकेश: तपोवन के एक होटल में ठहरे हरियाणा निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपनी एक महिला मित्र के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। पुलिस ने स्वजनों को घटना की जानकारी दी है।

टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाने के तपोवन चौकी प्रभारी प्रवीन रावत ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे होटल लेजर केव तपोवन से सूचना मिली कि होटल में ठहरे यात्री 28 वर्षीय अंशुल नेहरा पुत्र सुनील कुमार नेहरा निवासी इंद्रपुरी लोहारू रोड पिलानी, जिला झुंझुनू हरियाणा की सुबह करीब साढ़े आठ बजे तबीयत खराब हो गई।

वह भिवानी, हरियाणा निवासी एक महिला मित्र के साथ घूमने के लिए तपोवन आया था। तबीयत खराब होने पर होटल के कर्मचारी और उसकी मित्र अंशुल को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ऋषिकेश ले गए। डाक्टरों ने अंशुल को मृत घोषित कर दिया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि अंशुल के स्वजनों को सूचित कर दिया गया है।शव को उप जिला अस्पताल ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के आने पर पंचनामा, पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मौत किन परिस्थिति में हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर इसका पता चल पाएगा।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment