त्रिपुरा के छात्र की हत्या के मामले में उत्तराखंड सरकार सख्त, CM धामी बोले- ऐसी घटना कतई स्वीकार्य नहीं

Tripura student Murder: उत्तराखंड सरकार ने त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसी घटनाएँ स्वीकार्य नहीं हैं और अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि एक फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर पुलिस टीम नेपाल भेजी गई है। मुख्यमंत्री ने फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Pride of Devbhoomi
Highlights
  • मुख्यमंत्री धामी ने त्रिपुरा छात्र हत्या पर सख्त रुख अपनाया।
  • पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार पर 25 हजार का इनाम घोषित।

Tripura student Murder: त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को राज्य सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस तरह की कोई भी घटना प्रदेश में स्वीकार्य नहीं है। सरकार अराजक तत्वों से सख्ती से निबटेगी। इस तरह की घटनाओं में संलिप्त रहने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

त्रिपुरा के उनकोटी जिले के नंदानगर निवासी छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में पांच आरोपितों को अभी तक पकड़ा जा चुका है। इनमें से दो आरोपित नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। एक फरार आरोपित की धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की एक टीम को उसकी तलाश में नेपाल भेजा गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फरार आरोपित की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि फरार आरोपित बहुत जल्द पुलिस के शिकंजे में होगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले सरकार से रहम की उम्मीद न रखें।

ऐसे अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार उत्तराखंड में रह रहे हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने त्रिपुरा के मृतक छात्र के प्रति शोक प्रकट किया है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment