त्रिपुरा के छात्र इंजेल के पिता से CM धामी ने की फोन पर बात, हत्यारोपियों को सख्त सजा दिलाने का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिपुरा के छात्र इंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात की। उन्होंने इंजेल की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि पांच आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं और एक फरार आरोपित को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री ने परिवार को कड़ी सजा दिलाने और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

Pride of Devbhoomi

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र इंजेल चकमा की पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात कर, एंजेल की हत्या पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि, इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि एक अन्य आरोपित के नेपाल भागने की आशंका है, इनाम घोषित करते हुए उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने तरुण चकमा से कहा कि इस घटना पर वो व्यक्तिगत तौर पर दु:खी हैं। इस स्थिति में परिवार के दु:ख को समझ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कभी भी इस तरह का माहौल नहीं रहा है, यहां देश- विदेश के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इसलिए यह घटना हम सबके लिए भी कष्टपूर्ण है। सरकार ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करेगी।

उन्होने कहा कि घटना के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डा. माणिक साहा के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनकी बात हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की सहायता के लिए वो त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। साथ ही उत्तराखंड सरकार भी परिवार की हर संभव सहायता करेगी।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment