केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चलाई हाथ की चक्की, CM धामी के साथ ओखली में कूटा धान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के गौचर में राज्य स्तरीय किसान दिवस में भाग लिया। उन्होंने हाथ की चक्की चलाई और ओखली में धान कूटा। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद किया, स्टालों का अवलोकन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को 'किसान भूषण पुरस्कार' से सम्मानित किया। चौहान ने उत्तराखंड के माल्टा की प्रशंसा की।

Pride of Devbhoomi

 गोपेश्वर: चमोली जनपद के गौचर में सोमवार को आयोजित राज्य स्तरीय किसान दिवस पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाथ की चक्की चलाई। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ओखली में धान भी कूटा।

इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों से संवाद कर मेले में विभिन्न विभागों एवं महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया।

इस दौरान कृषि एवं इससे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को आत्मा योजना के अंतर्गत ‘किसान भूषण पुरस्कार’ से सम्मानित करने के साथ ही रिवर्स पलायन कर कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसानों एवं समूहों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार उत्तराखंडवासियों की निरंतर सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विकास के प्रति समर्पित रहने के साथ ही महिला और किसानों के सशक्तिकरण के लिए विशेष तौर पर प्रयासरत रहते हैं।

उन्होंने उत्तराखंड के माल्टा की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के माल्टा को देश- विदेश तक पहुंचाने के लिए कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भले ही खेती की जमीन कम हो रही है, बावजूद इसके कृषि उत्पादन बढ़ रहा है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment