‘घृणा अचानक पैदा नहीं होती, बीजेपी ने इसे सामान्य बना दिया’, ऐंजल चकमा की मौत पर राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देहरादून में एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल के साथ हुई घटना को 'भयावह घृणा अपराध' बताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि घृणा अचानक नहीं पनपती, बल्कि सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व में इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। राहुल ने भारत को प्रेम और विविधता का देश बताते हुए उत्तर-पूर्व के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Pride of Devbhoomi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि देहरादून में एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल के साथ जो हुआ, वह एक भयावह घृणा अपराध है।

राहुल गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट

वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स पर प्रेषित पोस्ट में कहा कि घृणा अचानक पैदा नहीं होती। बीते कई वर्षों से इसे लगातार खासकर युवाओं के बीच ज़हरीली सामग्री और गैर जिम्मेदाराना कथाओं के ज़रिये बढ़ावा दिया जा रहा है और सत्तारूढ़ भाजपा के घृणा फैलाने वाले नेतृत्व की ओर से इसे सामान्य बनाया जा रहा है।

कहा, भारत एकता पर बना

कहा, भारत सम्मान और एकता पर बना है, भय और दुर्व्यवहार पर नहीं। हम प्रेम और विविधता का देश हैं। हमें ऐसा मृत समाज नहीं बनना चाहिए जो अपने ही देशवासियों को निशाना बनाए जाते देख चुपचाप मुंह फेर ले।

मेरी संवेदनाएं उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ है

हमें आत्ममंथन करना होगा और यह सामना करना होगा कि हम अपने देश को किस दिशा में जाने दे रहे हैं। उनकी संवेदनाएं चकमा परिवार एवं त्रिपुरा और उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ हैं। उन्हें गर्व है कि वह आपको अपना साथी भारतीय भाई-बहन कहते हैं।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment