जेईई एडवांस 2026 एग्जाम में भाग लेने की सोच रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। आईआईटी रुड़की की ओर से जेईई एडवांस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन डेट्स को घोषित कर दिया गया है। आवेदन तिथियों की जानकारी IIT Roorkee की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर दी गई है। वेबसाइट पर दी गई डिटेल के मुताबिक जेईई एडवांस 2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 दिन रविवार को करवाया जायेगा।
इन डेट्स में कर सकेंगे अप्लाई
आईआईटी रुड़की की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक जेईई एडवांस के लिए फॉरेन नेशनल कैंडिडेट्स एवं OCI/PIO (F) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन 6 अप्रैल से शुरू होंगे। जेईई मेन क्वालिफाइड कैंडिडेट्स के लिए एडवांस के लिए आवेदन 23 अप्रैल से शुरू होकर 2 मई 2026 तक लिए जायेंगे। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 4 मई 2026 निर्धारित है।
महत्वपूर्ण तिथियां
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की तिथि (Foreign National and OCI/PIO (F) Candidates | 6 अप्रैल 2026 |
| फॉर्म भरने की लास्ट डेट | 2 मई 2026 |
| जेईई मेन क्वालीफाई करने वाले वालों के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की तिथि | 23 अप्रैल 2026 |
| फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 2 मई 2026 |
| एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 4 मई 2026 |
| एडमिट कार्ड उपलब्ध होने की तिथि | 11 से 17 मई 2026 |
| जेईई एडवांस एग्जाम की डेट | 17 मई 2026 |
| आंसर की जारी होने की तिथि | 25 मई 2026 |
| फीडबैक दर्ज करने की तिथि | 25 से 26 मई 2026 |
| फाइनल आंसर की एवं रिजल्ट जारी होने की तिथि | 1 जून 2026 |
एप्लीकेशन फीस
भारतीय उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 3200 रुपये निर्धारित है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 1600 रुपये जमा करना होगा। OCI/PIO (I) candidates जो OPEN (GEN) श्रेणी से आते हैं उनको 3200 रुपये और OPEN (GEN-PwD) और Female Candidates (GEN and GEN-PwD) को 1600 रुपये जमा करना होगा।