Forest Fire: सुबह शाम ठंड का सितम जारी, फ‍िर भी अल्मोड़ा के जंगलों में धधक रही आग

अल्मोड़ा में कड़ाके की ठंड के बावजूद बख और गैराड़ के जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के बावजूद जंगल धधक रहे हैं, जिससे वन संपदा को नुकसान हो रहा है। आग आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगी थी। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Pride of Devbhoomi
Highlights
  • अल्मोड़ा के बख और गैराड़ जंगलों में आग लगी।
  • कड़ाके की ठंड के बावजूद आग की घटनाएं जारी।
  • फायर सर्विस टीम ने आग पर सफलतापूर्वक काबू पाया।

अल्मोड़ा। सर्दी के सितम के बीच जंगलों में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब बख और गैराड़ के जंगलों में अचानक आग धधक गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने आग पर काबू पाया।

नववर्ष के शुरुआती दिनों में भी सुबह शाम ठंड का सितम जारी है। तापमान दो डिग्री तक पहुंच रहा है। लेकिन इसके बाद भी जंगलों में आग की घटनाएं सामने आ रही है। अब गैराड़ मंदिर केक समीप जंगल में आग लगी हुई है।

आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। इधर, बख के जंगलों में भी आग लग गई। आग तेजी से आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आग की सूचना फायर टीम को दी। जिसके बाद फायर टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।

यहां भी फायर टीम ने पहुंच आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यहां फायर टीम में अजब सिंह, रमेश सिंह, जीवन जोशी भावना कोरंगा, बबीता, लीला बिष्ट आदि शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment