साइबर ठगों ने हरिद्वार के इंजीनियर को दिया निवेश का झांसा, ठगे 90.78 लाख रुपये; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरिद्वार में शांतिकुंज के एक इंजीनियर आदित्य कुमार को साइबर ठगों ने निवेश का झांसा देकर 90.78 लाख रुपये ठग लिए। विक्रम सिंह नामक व्यक्ति ने खुद को नाका सोल्युशन कंपनी का को-पार्टनर बताकर छोटे टास्क से शुरुआत की, फिर बड़े मुनाफे का लालच दिया। ठगों ने बैंक ट्रांजेक्शन फीस और जुर्माने के नाम पर पैसे ऐंठे। बाद में फर्जी वॉलेट में रकम डालने का नाटक किया। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Pride of Devbhoomi
Highlights
  • हरिद्वार के इंजीनियर से 90.78 लाख रुपये की ठगी।
  • निवेश और बड़े मुनाफे का झांसा देकर फंसाया गया।
  • साइबर थाना पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज किया।

देहरादून: साइबर ठगों ने हरिद्वार स्थित शांतिकुज में सेवा कर रहे इंजीनियर को निवेश का झांसा देकर 90.78 लाख रुपये की साइबर ठगी कर दी।

आदित्य कुमार निवासी शांतिकुंज, हरिद्वार ने बताया कि 16 सितंबर को उन्हें विक्रम सिंह नामक व्यक्ति ने वाट्सएप पर काल कर खुद को नाका सोल्युशन कंपनी का को-पार्टनर बताया और निवेश का झांसा देकर पहले उनसे छोटे-छोटे टास्क करवाए, जिसमें उन्हें 200 रुपये का लाभ प्राप्त हुआ।

उन्हें यह काम वास्तविक प्रतीत हुआ, जिसके कारण उनका विश्वास बढ़ गया। इसके बाद उनसे ट्रेडिंग करवाकर 1.66 करोड़ रुपये का लाभ होना दिखाया। कहा कि रकम निकालने के लिए 4,89,655 रुपये बैंक ट्रांजेक्शन फीस के रूप में जमा करवाई। भुगतान करने की बात कहते हुए बताया कि आपकी राशि कुमार इंडिया मर्चेंट के पास चली गई है और आरोपितों ने 30 लाख रुपये जुर्माने के रूप में मांगे।

रकम जमा करने के बाद कहा कि धनराशि आटोमिक वैलेट में डाल दी गई है, जोकि बाद में फर्जी निकला। उन्हें झांसे में लेकर 90.78 लाख रुपये जमा कराए और बाद में उनसे संपर्क करना बंद कर दिया। इस मामले में भी साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment