पौड़ी में घर में घुसकर युवक का अंगूठा काटा, पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले को किया गिरफ्तार

पौड़ी जनपद के बनगड़स्यूं में एक युवक का घर में घुसकर अंगूठा काटने और जानलेवा हमला करने के आरोपी आकाश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 29 दिसंबर को बालमणा गांव निवासी जगमोहन के घर में घुसकर आकाश ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया था, जिससे उनका दाहिना अंगूठा कट गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

Pride of Devbhoomi
Highlights
  • पौड़ी में घर में घुसकर युवक का अंगूठा काटा गया।
  • पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।
  • आरोपी आकाश कुमार ने धारदार हथियार से हमला किया था।

पौड़ी: तहसील पौड़ी के बनगड़स्यूं में घर में घुसकर गाली-गलौज व झगड़ा कर युवक का अंगूठा काटने व जानलेवा हमला करने के आरोपित को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि बीती 30 दिसंबर को राजस्व क्षेत्र बनगड़स्यू के बालमणा गांव निवासी जगमोहन ने कोतवाली पौड़ी पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया था कि बीते 29 दिसंबर की रात्रि को आकाश कुमार जबरन उनके घर के आंगन में घुस आया था।

वह मेरे और मेरे पिता के साथ झगड़ने लगा। विवाद के दौरान आरोपित ने धारदार हथियार से मुझ पर हमला कर दिया था, जिससे उनके दाहिने हाथ का अंगूठा कट गया।

बताया कि घटना राजस्व क्षेत्र बनगड़स्यू की होने के चलते प्रारंभिक रूप से कोतवाली पौड़ी में जीरो एफआइआर दर्ज की गई, जिसे बाद में राजस्व पुलिस चौकी में पंजीकृत कर नियमित पुलिस को हस्तांतरित किया गया।

बताया कि मामले में टीम का गठन किया गया। टीम ने विवेचना के बाद आरोपित आकाश कुमार को ग्राम बालमणा से गिरफ्तार किया। एसएसपी पंवार ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार पाठल भी बरामद कर लिया गया है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment