उत्तराखंड में अब 10 जनवरी तक चलेगा प्री- SIR, अब तक की जा चुकी है 65 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (प्री-एसआईआर) अभियान की अवधि 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। पहले यह 31 दिसंबर को समाप्त होना था। इस अभियान के तहत वर्तमान मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की जा रही है। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि अब तक लगभग 65 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है।

Pride of Devbhoomi
Highlights
  • प्री-एसआईआर अभियान की अवधि 10 जनवरी तक बढ़ी।
  • 65% मतदाताओं की मैपिंग 2003 सूची से पूरी।
  • बीएलओ ऐप से मतदाता मैपिंग की जा रही है।

देहरादून। प्रदेश में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) से पहले प्री-एसआइआर यानी बीएलओ आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है। पहले यह अभियान 31 दिसंबर तक चलना था। अब मतदाताओं की सुविधा के लिए इसकी अवधि 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।

प्रदेश में इन दिनों प्री-एसआइआर गतिविधियों के तहत प्रत्येक मतदाता तक पंहुच, समन्वय और संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसके तहत वर्तमान मतदाताओं की वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की जा रही है। वर्तमान में प्री एसआईआर अभियान में लगभग 65 प्रतिशत मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग भी कर दी गई है।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में एक दिसंबर से बीएलओ आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है। मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए इस अभियान को अब 10 जनवरी तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची में प्रदेश के जिन मतदाताओं की उम्र 38 वर्ष या उससे अधिक है और उनके नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज हैं, उनकी सीधे बीएलओ ऐप से मैपिंग की जा रही है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment