अल्मोड़ा। दौलाघट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान के बाद अल्मोड़ा से सोमेश्वर तक ठंड के बीच सियासी पारा गर्म हो गया है। विवादित बयान के बाद भड़के कांग्रेसियों ने चौघानपाटा में प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और साहू का पुतला फूंका।
मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि भाजपा की सत्ता के संरक्षण में उनके नेताओं और परिजनों के भीतर महिलाओं को वस्तु समझने की घृणित मानसिकता पनप रही है। साहू का यह बयान पूरे महिला समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चुप है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह इस मानसिकता का समर्थन करती है।
नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, दीपक कुमार, पूरन रौतेला, जया जोशी, निर्मला कांडपाल, किरन आर्या, आशा शर्मा, गीता पांडेय, दीपा साह, राधा टम्टा, सुशील साह दीप डांगी, परितोष जोशी, अमरजीत भाकुनी, आनंद सिंह बिष्ट, विनोद वैष्णव, नारायण दत्त पांडेय,गोविंद मेहरा, वैभव पांडे, हेम तिवारी, दिनेश पिलख्वाल समेत कई अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।