अंकिता भंडारी हत्याकांड : कांग्रेसियों ने विधायक रेणु बिष्ट के आवास को किया कूच, पुलिस ने रास्ते में रोका

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट के ऋषिकेश स्थित आवास का घेराव करने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वीआइपी को बचाने का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

Pride of Devbhoomi

 ऋषिकेश: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट के ऋषिकेश स्थित निजी आवास का घेराव के लिए कूच गिया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते में कार्यकर्ताओं को रोक दिया।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी के नेतृत्व में गौरा देवी चौक से कार्यकर्ता नारेबाजी कर विधायक के प्रगति विहार स्थित आवास के लिए निकले।

आवास जाने वाले दोनों मार्गों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। उसके बाद कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि सरकार वीआइपी को बचाने में लगी है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

इस दौरान पार्षद सरोजनी थपलियाल, पूर्व पार्षद पुष्पा मिश्रा, मधु जोशी, सुनीता बंसल, सुमन पंचभाइया, सरस्वती, सावित्री, पार्वती, उमा, शांता, कमला, शारदा, गायत्री, मंगला, रुक्मिणी, सुमित्रा, उर्मिला, कौशल्या आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment