हरिद्वार। अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों के बीच हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा और तीर्थ परंपराओं को लेकर स्वर मुखर हुआ है। श्री गंगा सभा ने कुंभ क्षेत्र को गैर हिंदू प्रवेश निषेध क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाते हुए सरकार से ब्रिटिश कालीन नगर निगम बायलाज को सख्ती से लागू कराने की पुरजोर अपील की है।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि तीर्थनगरी की पवित्रता, सांस्कृतिक गरिमा और सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए यह समय निर्णायक कदम उठाने का है। जिससे सनातन धर्म और धर्म स्थल पवित्र और सुरक्षित रह सकें। इसके लिए हरिद्वार कुंभ क्षेत्र को पूरी तरह से गैर हिंदू प्रवेश निषेध क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए।