पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, एक युवक की मौत; एक घायल

पिथौरागढ़ की तेजम तहसील में बांसबगड़ गूटी मार्ग पर रविवार शाम एक स्कूटी 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय किशोर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 29 वर्षीय पूरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। नाचनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से निकाला और घायल को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भेजा।

Pride of Devbhoomi

 पिथौरागढ़। तेजम तहसील के बांसबगड़ घाटी में रविवार देर सांय बासबगड़ गूटी मार्ग में एक स्कूटी डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। स्कूटी में सवार एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर घायल हो गया।

ग्राम प्रधान दुर्गा सिंह के जानकारी के अनुसार रविवार देर सांय दो युवक बजार का काम निपटाकर बांसबगड़ से गूटी के लिए रवाना हुए। बांसबगड़ से एक किलोमीटर दूर स्कूटी अनियत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

किशोर कुमार 25 वर्ष पुत्र प्रेम राम की मौत हो गई और स्कूटी में सवार दूसरा युवक पूरन सिंह 29 वर्ष पुत्र कुंवर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नाचनी थाने से थाना अध्यक्ष मंगल सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे।

 

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment