अंकिता हत्याकांड: CM धामी का बड़ा बयान, कहा- कोई दोषी नहीं बचेगा, माता-पिता की बात मानेगी सरकार

मुख्यमंत्री धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को हृदय विदारक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की मजबूत पैरवी से तीन दोषियों को उम्रकैद हुई। हाल ही में जारी एक ऑडियो क्लिप की सत्यता जांचने के लिए एसआईटी गठित की गई है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा और सरकार अंकिता के माता-पिता की इच्छा के अनुसार निर्णय लेगी।

Pride of Devbhoomi

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या एक संवेदनशील वह हृदय विदारक घटना है। प्रदेश सरकार ने इस पूरे मामले की मजबूती से पैरवी की। इसी कारण तीन आरोपियों को उम्र कैद की सजा हुई है।

मंगलवार को सचिवालय मीडिया हाउस में पत्रकारों से बताचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  हाल ही में जारी एक आडियो क्लिप की सत्यता जानने के लिए एसआइटी का गठन किया गया है। सरकार इस मामले में हर तरह की जांच करने के लिए तैयार है। कोई भी दोषी होगा वह छूटेगा नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा अंकिता के माता-पिता से बात करेंगे और वह जो चाहेंगे सरकार उस पर निर्णय लेगी।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment