यमुनोत्री धाम और आसपास के इलाकों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढकीं

यमुनोत्री धाम और आसपास की ऊंची पहाड़ियों पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। मंगलवार को यमुनोत्री धाम, सप्तऋषि कुंड और कालिंदी पर्वत बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है, जिससे लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस बर्फबारी पर खुशी जताई है।

Pride of Devbhoomi

 बड़काेट। यमुनोत्री धाम सहित धाम से लगी ऊंची पहाड़ियों पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। मंगलवार यमुनोत्री धाम सहित सप्तऋषि कुंड, कालिंदी पर्वत सहित क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं।

यमुनोत्री धाम में बर्फबारी से निचले इलाकों में सर्द हवायें चल रही हैं, इस कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड का प्रकाेप बढ़ गया है।
मंगलवार को यमुना घाटी के उच्च हिमालय क्षेत्र यमुनोत्री धाम व उसके आसपास क्षेत्र में हल्की बारिश शुरू हुई और कुछ देर बाद बर्फबारी शुरु हो गई। इससे जहां यमुनोत्री धाम की चोटियां बर्फ से ढक गई।

वहीं, यमुनोत्री मंदिर परिसर सहित सप्तऋषि कुंड व भैरव मंदिर तक हल्की बर्फबारी हुई है। बारिश व बर्फबारी के बाद यमुना घाटी में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली सहित जानकीचट्टी, बीफ सहित निचले क्षेत्र में हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। इससे बचने के लिए लोग अलाव का सहरा ले रहे हैं।

यमुनोत्री धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी से स्थानीय लोगों ने भी खुशी व्यक्त की है। तीर्थ पुरोहित गौरव उनियाल ने बताया कि मंगलवार को यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित सभी तहसील क्षेत्रों में चटक धूप निकल रही थी, लेकिन मंगलवार सुबह से ही सूरज व बादलों के बीच आंख मिचौनी का खेल चलता रहा है।

वहीं, दोपहर बाद यमुनोत्री धाम में अचानक मौसम ने करवट बदली और हल्की बारिश के साथ बर्फबारी शुरू हो गई। आने वाले दिनों में भी अब अच्छी बर्फबारी की उम्मीद की जा रही है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment