रुड़की। रुड़की मंडल में लगातार हो रही है! बिजली चोरी को लेकर ऊर्जा निगम की ओर से लगातार अभियान जारी है। बुधवार को ऊर्जा निगम की देहरादून से विजिलेंस टीम अधिशासी अभियंता रुड़की अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मगरूपुर घोड़े वाला और रतनपुरा गांव में पहुंच गई यहां पर टीम ने सुबह ही बिजली चोरों को पकड़ना शुरू कर दिया।
गांव में मीटर से पहले केवल में कट लगाकर हीटर जलाई जा रहे थे। यहां तक की वाटर टैंक में सीधे बिजली की रोड डालकर पानी गर्म किया जा रहा था। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी जांच पड़ताल जारी है।
दोपहर बाद तक ही पता लग पाएगा कि कुल कितने बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं, अभी तक 25 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गयाहै। ऊर्जा निगम की टीम अपने साथ सीढ़ी भी लेकर गई थी और कर्मचारियों ने सीढ़ियां लगाकर बिजली के केबल आदि जप्त किए हैं।